जशपुरगनर,09 दिसंबर 2023 (घटती-घटना)। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्बंधी उद्धबोधन के ऑनलाईन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिसमें सालिक साय, सभापति, कृषि स्थायी समिति, जगदीश यादव, मंडल महामंत्री, रमेश पैंकरा, जनपद सदस्य, आर.पी. चौहान, अपर कलेक्टर जशपुर, उप-संचालक कृषि, उप-संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक उद्यान, सहायक संचालक, मछलीपालन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पत्थलगांव, कांसाबेल एवं पत्थलगांव के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पत्थलगांव एवं कांसाबेल के 378 कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के द्वारा कृषकों को उद्धबोधन दिया गया एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दिया गया। आनलाईन प्रसारण के पश्चात् सालिक साय के द्वारा कृषकों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदाय किया गया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछलीपालन विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्टॉल लगाया गया था। जिसमें सम्बंधित विभागों के द्वारा विभागीय जानकारी दिया गया।
तत्पश्चात् कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक महेन्द्र पटेल द्वारा जैविक खेती के कारण मृदा पर प्रभाव एवं रासायनिक खाद के साथ संतुलित उर्वरक का उपयोग कर मृदा की उर्वराशक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित राकेश पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, पत्थलगांव, मिथुन चौधरी, कृषि विकास अधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त स्टाफ सहित जीवन एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पत्थलगांव एवं राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कांसाबेल, यंग प्रोफेशनल बलराम सोनवानी सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur