खड़गवां,26 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के समस्त महिला सीनियर कबड्डी खिलाडि़यों को सूचित किया जाता है कि छाीसगढ़ कबड्डी संघ के द्वारा 23वीं सीनियर कबड्डी (महिला) चैंपियनशिप 2023 दिनांक 5/12/2023 से पेंड्रा में आयोजित हो रही है।एमसीबी जिले की टीम भी इस कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।एमसीबी जिले की टीम चयन की जानी है। आप सभी खिलाडि़यों से आग्रह है कि दिनांक 28/11/2023 को प्रातः 11 बजे से झगराखंड में चयन मैच होना है। चयन प्रक्रिया मे भाग लेकर एमसीबी टीम की हिस्सा बने। संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि चयन पश्चात खिलाड़ी एक साथ मिलकर अभ्यास करेगें।
Check Also
सूरजपुर@सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश
Share सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश : डॉ. प्रशांत सिंह …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur