Breaking News

भिलाई@ट्रक ने बीएसपी कर्मी को कुचला,मौत

Share


भिलाई,19 नवम्बर 2023 (ए)।
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात्रि पाली में ड्यूटी जा रहे बीएसपी कर्मी को खुर्सीपार गेट के समीप ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बीएसपी कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी उमेद कुमार टंडन ने बताया कि मृतक आर कोटेश्वर राव पिता आर भीमा नायडू (52 वर्ष) निवासी एनएवी मर्टर नंबर 1 एफ के सामने बालाजी नगर खुर्सीपार कल रात्रि पाली में ड्यूटी जाने के लिए घर से साइकिल से निकला था।
रात्रि 10 बजे के लगभग खुर्सीपार गेट के पास ट्रक क्रमांक सीजी 08 जेड 9425 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार कोटेश्वर राव को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बीएसपी कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस द्वारा बॉडी को सुपेला अस्पताल भेजा गया एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 234/23 धारा 279, 304 ए के तहत आरोपी चालक उत्तम साहू पिता शत्रुघ्न साहू (29 वर्ष) निवासी गोता माटरा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply