प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को आने वाले पांच साल के लिए और बढ़ा दिया
80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मुफ्त राशन देने का वाद किया तो सीएम तो गुस्सा हो गए…
दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया
दुर्ग,04 नवम्बर 2023 (ए)। दुर्ग लोकसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को आने वाले पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को भी जमकर घेरा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर घोटाला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए वहीं प्रदेश में सट्टे का खेल चल रहा है। ये बाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्ग लोकसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेसियों ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा इन्होंनें उनके नाम से भी पैसा कमाएं है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा ईडी ने 5 करोड़ रुपए पकड़े तो राज्य के सीएम गुस्सा हो गए। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी ये विशाल जनसभा इसका उदाहरण है। इस बार प्रदेश में भाजपा रिकार्ड बनाएगी।
कल ही ईडी ने आरोप लगाया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए। कांगे्रेस अब देश ही नहीं दुबई में बैठ कर भी घोटाले कर रही है। ईडी ने 5 करोड़ पकड़ा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए है। ईडी तो अपना काम कर रही है। किसी भी भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस घोटाले, घपले और भ्रष्टाचार कर दिल्ली दरबार में पैसा पहुंचाती है।
प्रधानमंत्री मोदी के आरोप पर सीएम बघेल ने दिया जवाब
छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में बेटिंग एप पर बवाल
छत्तीसगढ़ दुर्ग लोकसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घपले, घोटालेबाज और भ्रष्टाचार की खान कहते हुए कहा की कांग्रेस ने महादेव का नाम भी नहीं छोड़ा।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को झूठ का पुलिंदा और महादेव बेटिंग एप का नाम लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर लताड़ा। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है या ईडी? जब भी किसी प्रदेश में चुनाव होता है वहां भाजपा ईडी, सीबीआई और तमाम केन्द्रीय एजेंसियों को चुनाव में लगा देती है।
भारतीय जनता पार्टी को पता है कि वह छत्तीसगढ़ में नहीं बना पा रही है। उन्हें साफ-साफ अपने 15 साल के काले कारनामों के कारण उनकी जमीनी हकिकत सामने दिख रही है, इसी वजह से वे मेरा नाम लेकर प्रदेश सरकार और मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
वास्तव में भाजपा मुझ से डर गई है। भाजपा को कोई शर्म नहीं ओ कुछ भी बोल सकती है, कुछ भी कर सकती है। हर मामले में मुझे फंसाने की कोशिश कर रही है लेकि प्रदेश की जनता जानती है सच क्या है?
मुझे बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास : भूपेश बघल
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के 3-4 दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईडी ने गंभीर आरोप लगाया है। इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने का सबसे कुत्सित प्रयास किया है। यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है। महादेव एप प्रकरण में ई¸डी के दावे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने का सबसे कुत्सित प्रयास किया है। यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur