सूरजपुर,17 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी), फ्लाईंग स्मयड (एफएसटी) टीम के प्रभारी अधिकारियों को ईएसएमएस एप्प पर प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने हेतु ईडीएम श्री मोहितेष्वर साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह द्वारा एफएसटी, एसएसटी टीम के सदस्यों को कर्तव्यों का निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के मार्गदर्शिका के संदर्भ में नियमों से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान टीम के अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur