Breaking News

रायगढ़@डेंगू के 15 मरीज मिल रहे रोजाना

Share

रायगढ़,16 अक्टूबर 2023(ए)। जिले में डेंगू ने इस साल पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। जानकर हैरानी होगी कि डेंगू पीडि़तों की संख्या के मामले में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर है। दो महीनों के भीतर जिले में डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या 1140 पार कर चुकी है। जिले में औसतन हर दिन डेंगू के 15 केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इधर अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर विपक्ष राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग को दोषी ठहरा रहा है।दरअसल रायगढ़ जिला पिछले तीन चार सालों से लगातार डेंगू की चपेट में आता रहा है। लेकिन इस बार डेंगू ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिले में डेंगू प्रभावितों की संख्या 1140 पार हो चुकी है। डेंगू के केसे उन्हीं इलाकों से आ रहे हैं जहां बीते सालों में डेंगू का प्रकोप फैलता जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply