अंबिकापुर,23 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। आईजी अंकित गर्ग के आदेश पर एसपी सुनील शर्मा द्वारा स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक मुन्ना राम, भोला राम व अनिल ङ्क्षसह कामरे को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं देकर जिला बलरामपुर एवं जशपुर सेवाएं देने के लिए रवानगी दी गई है। एसपी द्वारा सभी सहायक उप निरिक्षकों को अन्यत्र जिला पदस्थापना के दौरान बेहतर पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा मिली नई दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षकों के जिले में बेहतर कार्यकाल को याद कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनाएं दी गई। पदोन्नति पश्चात 2 सहायक उप निरीक्षक जिला बलरामपुर एवं 1 सहायक उप निरीक्षक जिला जशपुर में अपनी सेवाए प्रदान करेंगे। स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur