Breaking News

अंबिकापुर,@पिकअप वाहन से परिवहन करते 36 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,17 अगस्त 2023 (घटती घटना) पिकअप वाहन से गांजा परिवहन करते सीतापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 36 किलो 320 ग्राम गांजा पाया गया। जत गांजे की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को सीतापुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति पिकअप वाहन में गांजा रेखकर सीतापुर की ओर से जा राहे हैं। सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने मामले की जानकारी एसपी सुनील शर्मा को दी। एसपी के निर्देश पर सीतापुर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मेन रोड में घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोकर तलाशी ली गई तो 36 किलो 320 ग्राम गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 5 लाख 40 अजार रुपए बताई जा रही है। गांजो को जत कर पुलिस ने पिकअप में बैठक बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पशुपतिपुर निवासी 26 वर्षीय श्रवण पिता कंवर प्रसाद व बसंतपुर थाना क्षेत्र के बजरा पटेलपारा निवासी 28 वर्षीय दया ङ्क्षसह पिता देवमूरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा विक्री करने के लिए ओडि़शा से लाकर आस पास के क्षेत्रों में विक्री करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 2 नग मोबाइल जत किया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नन्द कुमार प्रजापति, आरक्षक धनकेश्वर यादव, अलोक गुप्ता, दिलसुख लकड़ा, अभिषेक राठौर शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply