अंबिकापुर, 16 अगस्त 2023 (घटती घटना) स्थानीय गांधी स्टेडियम में मल्टीपरपज खेल हॉल में खेल संघों की बैठक महापौर डॉ. अजय तिर्की और जिला पंचायत सदस्य आदितेश्वर शरण सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खेल संघों की सुचारू संचालन में होने वाली परेशानियों पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद द्विवतेंन्द्र मिश्रा भी उपस्थित थे।
बैठक में सर्व प्रथम गांधी स्टेडियम के सभी मुख्य द्वार शौचालय निर्माण एवं स्टेडियम के अन्दर जाली के घेराव की मरम्मत की मांग उठी। साथ ही साथ स्टेडियम के अन्दर प्रवेश कर रहे जानवरों के रोक थाम हेतु उचित व्यवस्था करने हेतु कहा गया। खेल छात्रावास में पेय जल की व्यवस्था एवं खिलाडियों को मैच के दौरान बैठने हेतु प्लेयर स्टैण्ड की मांग की गई। नव-निर्मित इण्डोर- खेल हॉल को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सुझाव मांगा गया। जिसमें सभी संघों ने मैच के दौरान ही उपयोग की बात कही और एक निर्धारित शुल्क का मापरंड तय किया गया। ताकि उस शुल्क से हॉल की उचित व्यवस्था की जा सके। जिला व्हॉलीबॉल के पदाधिकारी प्रदीप सिंह द्वारा ग्राउण्ड न होने की बात कही गई, जिस पूर तत्काल यह निर्णय लिया गया कि कैरम संघ के हॉल के बगल में उचित जगह हैं वहां पर उनकी व्यवस्था की जाए। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल द्वारा इण्डोर क्रिकेट अभ्यास मैदान की मांग की गई। जिस पर प्रस्तव बनाने का अध्यक्षों द्वारा कही गई। सरगुजा फुटबॉल संघ के सचिव विकास सिंह ने वेटर्रन क्रिकेट संघ द्वारा मांगें गये अभ्यास मैदान को अन्यन्त्र जगह पर देने की बात रखी गई। अगर किसी प्रकार का खेल आयोजन होता है तो उससे खिलाडिय़ों को परेशानी न हो इस और भी ध्यान आकर्षित किया गया। शतरंज संघ के पदाधिकारी शेषरत्न जायसवाल द्वारा यह कहा गया कि उनके संघ के ऊपरी हॉल में नगर निगम द्वारा समान रख कर बंद कर दिया गया है। उसे पुन: साफ-सफाई करवाकर संघ को दिया जाना चाहिए। जिला बास्केटबॉल संघ के राजेश प्रताप सिंह द्वारा नव निर्मित हॉल में मैदान मर्किंग की बात कही गई। जिसे सुधारा जाएगा। इस तरह अन्य संघ के पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी। इस दौरान आनंदधर दिवान, कमल निकुंज, ज्ञानेश्वर सिंह, अमितेश शुक्ल, योगेश विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, जीवन यादव, चन्द्र प्रताप सिंह, पवनीत गिल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Check Also
बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण
Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur