अंबिकापुर,14 अगस्त 2023 (घटती घटना) किराएदारों की सघन चंकिंग अभियान के दौरान पुलिस जब साीपारा दीवान तालाब के पास जांच कर रही थी तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध हरकत करने लगा। पुलिस को संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना नाम अपना नाम मेघा राम दास पिता ठेपा दास उम्र 42 वर्ष साकिन दीवान तालाब साीपारा का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। वहीं एक अन्य संदेही विजय नामदेव उर्फ बाबू पिता स्व. नकुल नामदेव उम्र 45 वर्ष निवासी साीपारा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके कजे से भी 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गांधीनगर व मणिपुर क्षेत्र से 22 लीटर महुआ शराब जत किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur