Breaking News

लखनपुर@छोटे  झाड़ केजंगल मद के भूमि में बना दिया लघु सिंचाई योजना के तहत 39 .97 लाख का तालाब

Share

लघु सिंचाई योजना तालाब निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी विभाग के सर्वेयर ने मनमानी तरीके से बनाया कुआं नुमा तालाब

  • कार्यस्थल से सूचना पटल गायब निर्माण के संबंध में नहीं दी जाती  जानकारी
  • पुर्व में रिटायर हो चुके सर्वेयर के ऊपर वर्ष 2011-2012 में भ्रष्टाचार का आरोप
    रसूखदार रिटायर सर्वेयर के चंगुल में फंसा कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग
    रसूख और दबंग रिटायर्ड सर्वेयर देखरेख मंे विभाग के सभी निर्माण कार्य
    रिटायर सर्वेयर के पुत्र उप संचालक कृषि विभाग कार्यालय में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के रूप में बतौर पदस्थ


-मनोज कुमार-
लखनपुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र लखनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत में माजा में उप संचालक कृषि विभाग के द्वारा लघु सिंचाई योजना के तहत बेतरतीब घटिया स्तर का कुआं नुमा तालाब निर्माण कार्य 39.97लाखों रुपए का कराया गया है जो कि भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा गया है।
सर्वेयर एवं अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में सिर्फ खानापूर्ति की गई है और छोटे झाड़ के जंगल मद की भूमि के खसरा नम्बर 74/108 लघु सिंचाई योजना के तहत कुआं नुमा तालाब का निर्माण करा दीया गया। जो आज क्षेत्र में जन चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के ग्रामीणों का कहना है। गांव के ही एक व्यक्ति से मिलीभगत कर कृषि विभाग के द्वारा कजे और पट्टे की भूमि स्वामियों के बिना सहमति के निर्माण कार्य कर दिया गया।
वहीं पहली बारिश में खतरनाक हो चुका कुआं नुमा तालाब के मेड में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं तालाब में अत्यधिक पानी भरने पर मेड बहने की आशंका जताई जा रही है ।
तलाब निर्माण कार्य में गांव के रोजगार गारंटी कार्ड धारियों को कार्य ना देकर विभाग के अधिकारियों के द्वारा गांव के ही नाबालिक बालिकाओं से काम लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान अवैध तरीके से पत्थरों का उत्खनन कर बिक्री किया गया है। ग्रामीणों ने जिले के आला अधिकारियों से सूक्ष्म जांच करते हुए विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

उप संचालक कृषि विभाग द्वारा खसरा नम्बर 74/108 छोटा झाड़ के जंगल के में कराया निर्माण कार्य-
उपसंचालक कृषि विभाग के द्वाराग्राम माजा छोटे झाड़ के जंगल मद की भूमि के खसरा नम्बर 74/108 में कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता उससे पहले सरगुजा कलेक्टर से मद को परिवर्तन करा कर ही निर्माण कार्य कराया जा सकता है परंतु नियम कानून को ताक पर रखकर उप संचालक कृषि विभाग के सर्वेयर तथा उच्च अधिकारी की मिलीभगत से लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया।
उपसंचालक कृषि के द्वारा बनाई जा रही 39.97 लाख की लघु सिंचाई योजना के तहत तालाब निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट
उप संचालक कृषि अंबिकापुर के द्वारा पूरे जिले में लघु सिंचाई योजना के तहत कई निर्माण कार्य कराया गया है और विभाग स्वयं के सर्वेयर कृषि विकास अधिकारी तथा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के मिलीभगत से हो रहा लाखों का भ्रष्टाचार। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी विभाग के सर्वेयर के द्वारा मनमानी तरीके से बनाई गई तालाब को कुआं नुमा बनने से खतरा बना हुआ है कभी भी बड़ी घटना घट सकती है । ग्राम पंचायत माजा के ग्रामीणों के द्वारा लघु सिंचाई योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब का आकार हुए कुआं नुमा जैसा बन रहा था उसी दरमियान ग्रामीणों ने आपçा दर्ज की और इसका विरोध भी किया था परंतु विभाग के सर्वेयर मधुसूदन लाल ध्रुव के मनमानीऔर विभाग के आला अधिकारीयो की मिलीभगत से खतरनाक तलाब को बनाया गया है कभी भी गांव के ग्रामीण मवेशी जानवर सहित कोई भी जीव जंतु पानी में डूबने की आशंका बनी रहेगी जिससे कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
कार्यस्थल से सूचना पटल का गायब
शासन के नियमानुसार निर्माण कार्य स्थल में कार्य प्रारंभ होने से पहले स्व प्रथम सूचना पटल लगाया जाता है परंतु उप संचालक कृषि विभाग के द्वारा कहीं भी सूचना पटल नहीं लगाया गया है। कार्यस्थल पर सूचना पटल नहीं लगा जाना भ्रष्टाचार को इशारा करता है।

पूर्व में रिटायर हो चुके सर्वेयर के ऊपर वर्ष 2011-2012 में करोडों रुपए का घोटाला एव भ्रष्टाचार करने का आरोप
उप संचालक कृषि विभाग के तत्कालीन सर्वेयर और वर्तमान में रिटायर हो चुके सर्वेयर के ऊपर करोड़ों रुपए का गबन कर घोटाला भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लग चुका है। रिटायर सर्वेयर के पुत्र विभाग में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बतौर पदस्थ है जिससे सर्वेयर रिटायर होने के बाद भी क्षेत्र के सभी निर्माण कार्य स्वयं किया जा रहा है- रिटायर हो चुके सर्वेयर राकेश रमन सिंह के पुत्र ओंकार सिंह वर्तमान में उप संचालक कृषि विभाग में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बतौर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यालय में रिटायर हो चुके सर्वेयर राकेश रमन सिंह का दबदबा पूरे उपसंचालक कृषि विभाग में बताया जाता है जिससे समस्त निर्माण कार्य उन्हीं के अधीन होता है। उनके अधीन ही निर्माण कार्य क्षेत्र में कराया जाता है लखनपुर क्षेत्र तथा आसपास के लॉकों में भी उन्हीं के माध्यम से सभी निर्माण कार्य बेखौफ एवं भ्रष्टाचार का भेंट चड़ रहा है।


इस संबंध पर पूछे जाने पर हमेसा की तरह पीएस दीवान ने कार्यक्रम में व्यस्त होना बताया गया।
पीएस दीवान
उप संचालक कृषि अंबिकापुर

इस संबंध में पूछे जाने पर नितिन जॉन कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि मौका निरीक्षण मेरे द्वारा किया जाता है और छोटे झाड़ के जंगल की मद की भूमि पर बताया कि ग्रामसभा से प्रस्ताव लिया गया है तथा आसपास के कजा धारियों द्वारा जमीन नहीं दिए जाने के कारण चौड़ाई कम कर गहराई अधिक की गई।
नितिन जॉन
कृषि विकास अधिकारी

इस संबंध पर हल्का पटवारी विक्रम तिर्की से पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त खसरा नंबर 74/108 छोटा झाड़ का जंगल है। मेरे द्वारा सिर्फ मौका निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।
विक्रम तिर्की
हल्का पटवारी माजा


Share

Check Also

विश्रामपुर@विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Share कार्रवाई नहीं हुई तो टीएस सिंह देव करेंगे आमरण अनशन,दीपक बैज बैठेंगे क्रमिक भूख …

Leave a Reply