Breaking News

मनेन्द्रगढ़@मतदाता जागरूकता रैली अभियान का आयोजन

Share


मनेन्द्रगढ़ 08 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। जिला स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय नगर पंचायत खोंगापानी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाना, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता बनाने हेतु मतदाता जागरूकता साथ ही साथ निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त 2023 से नये मतदाताओं का नाम जोड़ने /संशोधन हेतु रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तरूण कुमार एक्का, (मु0ना0अधि0 न.पं. खोंगापानी), प्राचार्य शा.उ.मा. विद्यालय खोंगापानी, प्राचार्य यमुना प्रसाद शास्त्री उ. मा. विद्यालय खोंगापानी, प्राचार्य आदर्श विद्या मंदिर खोंगापानी, प्रचार्य आदिवासी विद्या मंदिर खोंगापानी, मनीष तिवारी (चौकी प्रभारी खोंगापानी),शिव कुमार चौधर पी. टी. आई. गणेश यादव संकुल प्रभारी खोंगापानी, विद्यालयीन शिक्षकगण, नगर पंचायत खोंगापानी के समस्त कर्मचारी एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर कार्यालय नगर पंचायत खोंगापानी से मेन मार्केट, एकतानगर होते हुये बीएसएनएल टावर तक रैली निकाली गई एवं नगर पंचायत खोंगापानी में वापसी कर रैली का समापन किया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply