अंबिकापुर,07 अगस्त 2023 (घटती घटना) अंबिकापुर. खेत में हल जोतकर घर वापस आने के बाद ग्रामीण बासी खाना खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद ग्रामीण की तबियत विगड़ गई। उसे इलाज के लिए परिजन पस्ता अस्पताल ले गए। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महादेव कोड़ाकू पिता रतना उम्र 55 वर्ष पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खटवा बरदर का रहने वाला था। वह रविवार की सुबह खेत में हल जोत रहा था। हल जोतने के बाद घर वापस आया और बासी भोजन किया। बासी भोजन खाने के कुछ देर बाद उसकी तबियत विगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पस्ता अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Check Also
अम्बिकापुर@खेलने निकला 15 वर्षीय छात्र जंगल में मृत मिला,हत्या की आशंका
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिहरी के जंगल में 15 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur