अंबिकापुर,07 अगस्त 2023 (घटती घटना) सीतापुर पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरगा तिराहा के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर पुलिस 6 अगस्त को पेट्रोलिंग पर निगली थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की ग्राम बनेया बाबापारा निवासी भुवाली यादव सरगा तिराहा के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी भुवाली यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कजे से डेढ़ किलो गांजा जत किया है। जिसकी कीमत 18 हजार रुपए बताई जा राही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सउनि शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक आलोक गुप्ता, संजय एक्का, पंकज देवांगन शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur