Breaking News

अंबिकापुर@किशोर कुमार की जयंती पर उनके गाए सदाबाहर गानों की कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Share


अंबिकापुर,05 अगस्त 2023 (घटती घटना) शहर के एक होटल में शुक्रवार को संगीतकार किशोर कुमार की जयंती मनाई गई। हरदिल अजीज गायक किशोर कुमार के 94वें जयंती पर अनोखी सोच संस्था ने केक काटकर एवं किशोर नाइट्स संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित कलाकारों ने किशोर कुमार के गाए सदाबहार गानों पर अपनी संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। संगीत श्रोताओं ने किशोर कुमार के गानों का जमकर आनंद उठाया। अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहु ने कहा कि भारतीय सिनेमा संगीत जगत के बड़े गायक थे। उनकी आवाज दिल को छु जाती थीं, उनके गानों में जितनी सरलता, सहजता और मिठास था उनके व्यक्तित्व में भी उतनी ही विनम्रता थी। कार्यक्रम में सचिव पंकज चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय साहू, मोती ताम्रकार, दिनेश ताम्रकार, शेखर सोनी , राकेश शुक्ला, बजरंग जिंदल, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहु, भोला, वेदांत तिवारी , रुपेश बेहेरा, लालजी साहू, प्राची जिंदल, दीक्षा गर्ग, रानी शुक्ला, किरन साहू, पूजा साहू, सौभाग्य जिंदल, सत्यम, प्रदीप सहित संगीत के श्रोतागण उपस्थित थे ।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply