Breaking News

अंबिकापुर,@करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Share

अंबिकापुर, 01 अगस्त 2023 (घटती घटना) दरिमा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक किसान की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। किसान खेत में रोपा लगाकर वापस लौट रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार धनीराम मझवार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी का रहने वाला था। वह सोमवार को खेत में रोपा लगाने गया था। शाम को रोपा लगाकर वापस घर आ रहा था। तभी रास्ते में वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply