Breaking News

अंबिकापुर@विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने उपमुख्यमंत्री से किया सौजन्य भेंट,सौंपा ज्ञापन

Share

2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली
अंबिकापुर,30 जुलाई 2023 (घटती घटना) छाीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय सचिव जेके श्रीवास्तव के नेतृत्व में 30 जुलाई को प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री टीएस सिंहदेव से सौजन्य भेंट की तथा संगठन की ओर से कर्मचारी हित के विभिन्न मांगों और सुझाव से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने जनता यूनियन के विषयबिन्दुओं को बड़ी गम्भीरता से सुना और उनपर समुचित विचार कर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।
जनता यूनियन ने 2004 के बाद विद्युत कम्पनी की सेवा में आए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली तथा विद्युत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही संगठन ने उन्हें सरगुजा क्षेत्र में नियमित विद्युत कर्मचारियों की कमी के कारण मैदानी कार्यों में होने वाली विद्युत समस्याओं की जानकारी दी एवं चुनाव पूर्व कर्मचारियों की भर्ती विज्ञापन निकालकर कर पदपूर्ति करने की मांग की। संगठन ने अंबिकापुर में अधीक्षण अभियंता (सिविल) का कार्यालय अविलंब खोले जाने का आग्रह किया और उन्हें बताया कि इससे क्षेत्र में सिविल निर्माण सम्बन्धी कार्य में तेजी आयेगी। उपमुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अवगत कराया किन्तु अन्य शेष सभी मुद्दों पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन सह मांग पत्र को तत्काल मोबाइल के माध्यम से कंपनी प्रबंधन एवं ऊर्जा मंत्रालय के सक्षम अधिकारियों को प्रेषित किया। माननीय ऊर्जा मंत्री सिंहदेव ने जनता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से सभी मुद्दों एवं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर लगभग आधे घंटे चर्चा की एवं मिलजुल कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने मुद्दों पर जनता यूनियन के विचारों की सराहना की और कहा कि आप लोग जमीनी स्तर पर कर्मचारी हित का काम कर रहे हैं। जनता यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय सचिव जेके श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी पटेल प्रांतीय सदस्य मोहम्मद हनीफ, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता, सचिव जेके राजपूत, कोषाध्यक्ष आशीष हीरा, संभागीय अध्यक्षद्वय एच एल पटेल एवं बरनाबस लकड़ा विभिन्न संभागीय पदाधिकारी आर के सिंह परिहार, सत्येंद्र सिंह, पूर्णनंद यादव, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र साहू, रघुनन्दन कुजूर एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply