Breaking News

उदयपुर,@घोड़ा गाड़ी देख रहे बालक को कंटेनर ने मारी टक्कर,मौत

Share

उदयपुर,29 जुलाई 2023 (घटती घटना) उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर में शनिवार की सुबह एक कंटेनर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक सडक¸ किनारे खड़े होकर घोड़ा गाड़ी देख रहा था, इसी दौरान कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन जत कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिशुनपुर निवासी तुलेश्वर सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कृष्णा जय अम्बे पेट्रोल पंप के आगे शनिवार की सुबह लगभग 8.30 बजे सडक¸ किनारे खड़े होकर मार्ग से जा रहे एक घोड़ा गाड़ी को देख रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर जा रहे कंटेनर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक को गंभीर चोट लगी। उसे निजी वाहन से उदयपुर अस्पताल लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उदयपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारित कंटेनर को जत कर चालक हसन को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply