अंबिकापुर,28 जुलाई 2023 (घटती घटना) एनएसयूआई सरगुजा के पूर्व जिला उपाध्याक्ष और प्रतिनिधि मंडल द्वारा संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई समस्याओं को लेकर अपनी मांग रखी तथा मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हेल्प लाइन बंद होने से आए दिन छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामाना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में संचालित फार्मेसी के शिक्षक द्वारा कक्षा में पढ़ाने के बजाए विश्वविद्यालय में बैठ कर टाइम पास किया जा रहा है। इस पर भी कार्यवाही की मांग छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया है।
इस दौरान एनएसयूआई सरगुजा के पूर्व जिला उपाध्याक्ष सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, आकाश यादव, ज्ञान तिवारी, संजर नवाज़, गगन निगम, देववशिष्ठ बघेल, मुनेश्वर, विनय बघेल, आशीष तिग्गा, सूरज कुशवाहा, राजेश काटले, राहुल, ओमकार दुबे, राजसाह, लव पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Check Also
रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले
Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur