Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर, 27 जुलाई 2023 (घटती घटना) ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुनिया पैकरा पिता भुरवलाल उम्र 45 वर्ष बलरामपुर जिले के बहराटोली खजूरीयाडीह का रहने वाला था। वह 21 जुलाई को भाई के घर बनारस गया था। शाम को वापस लौट रहा था। रास्ते में नवाडीह थानां चांदो मेन रोड में नावाडीह के राजेन्द्र जायवाल के ट्रैक्टर चालक नीरज जायसवाल ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मुनिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बलारामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 जुलाई को उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply