Breaking News

अम्बिकापुर@आलोक दुबे,गोपाल पांडे को मिली बीजेपी प्रदेश चुनाव व्यवस्था समिति में जगह

Share

अम्बिकापुर, 25 जुलाई 2023 (घटती घटना)। सरगुजा भाजपा से वरिष्ठ पार्षद बीजेपी नेता आलोक दुबे तथा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी गोपाल पांडे को बीजेपी प्रदेश चुनाव व्यवस्था समिति में जगह मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश चुनाव व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समितियों की घोषणा की है जिसमें वरिष्ठ पार्षद व बीजेपी नेता आलोक दुबे को अन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति में तथा सरगुजा के भाजपा युवा नेता व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी रहे गोपाल पांडे को कंटेंट क्रिएटर समिति में सदस्य बनाया गया है। दोनों सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश टीम में स्थान मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply