अम्बिकापुर, 25 जुलाई 2023 (घटती घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुंगा पखनाढोढी में पुरानी रंजिश पर एक युवक ने गांव के ही एक महिला को बंसूला से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान मृतका घर में अकेली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुमारी सिंह पति विष्णु प्रसाद उम्र 50 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी की रहने वाली थी। सुमारी पति व बेटी के साथ रहती थी। 24 जुलाई की शाम को सुमारी का पति सामान लेने दुकान गया था। वह इसकी बेटी खेत में रोपा लगाने गई थी। कुछ देर बाद पति दुकान से सामान लेकर वापस लौटा तो इसकी पत्नी घर के परछी में खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतका के पति विष्णु प्रसाद ने घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान विष्णु ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शिवपाल सिंह से पुरानी रंजिश है। शक के आधार पर पुलिस ने शिवपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह पुरानी रंतिश पर महिला को बंसुला से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने आरोपी शिवपाल सिंह पिता बंधु राम कवर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कजे से घटना में प्रयुक्त बंसुला भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु चिराग जैन, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, प्रमोद पाण्डेय, सउनि अरुण गुप्ता, डेविड मिंज, प्रआर नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, वंदे केरकेट्टा, जानकी प्रसाद राजवाडे इन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur