Breaking News

अंबिकापुर@पहाड़ कोरजा के ग्रामीणों को पिछले चार महीने से नहीं मिला है राशन

Share

अंबिकापुर, 24 जुलाई 2023 (घटती घटना) उदयपुर के ग्राम पेंडराखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में विगत 4 माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन का वितरण नहीं किया गया। इस गंभीर विषय को लेकर सोमवार को 40 की संख्या में ग्राम वासियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन दिया।
गोपाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम पेंडरखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में 4 माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन नहीं दिया जा रहा है जो की बहुत ही शर्मनाक एवं गंभीर विषय है। खाद्यान वितरण न होने की वजह से ग्रामवासी परेशान है। सोमवार को पहाड़ कोरजा के ग्रामवासियों ने जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा का कहना है कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में फेल है और भ्रष्टाचार में लिप्त होकर केवल रेत, कोयला की दलाली में मस्त है और जनता की मूलभूत सुविधा से वंचित कर रही है। एक सप्ताह के भीतर अगर राशन नहीं दिया जाता है तो हम ग्रामवासियों के साथ निकम्मी और भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply