Breaking News

अंबिकापुर,@युवक ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट

Share


अंबिकापुर, 24 जुलाई 2023 (घटती घटना) मामूली विवाद पर एक युवक ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर सौतेले पिता पर टांगी व फावड़ा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कल्लू बखला उम्र 50 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला था। इसकी पत्नी की मौत पूर्व में हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों से अलग एक अन्य महिला को पत्नी बनाकर रखा था। इस महिला के तीन बच्चे हैं। इसकी दूसरी पत्नी कहीं मेहमानी में बाहर गई है। इधर रविवार की रात को सोमवार की अहले सुबह किसी बात को लेकर कल्लू और उसके सौतेले दो बेटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया सौतेले बेटों ने टांगी व फावड़ा से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। जांच में जुटी कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकाश उर्फ नन्नू बखला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इसका दूसरा भाई नाबालिग है। जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply