अम्बिकापुर, 23 जुलाई 2023 (घटती घटना) पति व बच्चों से अलग रह रही महिला 22 जुलाई की रात को सर्पदंश के शिकार हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शांति बाई उम्र 63 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी की रहने वाली थी। वह पति व बच्चों से अलग सुखरी में मायके रहती थी। 22 जुलाई की रात को वह खाट पर सोई थी। रात करीब 11 बजे वह पड़ोस के युवक को बताई के मेरे दाहिने हाथ में कुछ काट दिया है। युवक जाकर देखा तो बिस्तर में डंडा करैत सांप था। सांप को किसी बर्तन से ढंक कर महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur