Breaking News

अंबिकापुर,@महिला का आरोप जमीन विवाद के कारण घर में लगा दी गई है आग

Share

अंबिकापुर, 22 जुलाई 2023 (घटती घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर के किचन में शुक्रवार की रात आग लग जाने से सामान जलकर खाक हो गया। महिला व उसके परिवार वालों ने जमीन विवाद पर आग लगाए जाने की शिकायत गांधीनगर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जागृति सिंह मरावी गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर की रहने वाली है। वह परिवार के 7 सदस्यों के साथ निवास करती है। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब ढाई से तीन बजे घर से अचानक धुंआ निकलने से सो रहे सदस्यों की दम घुटने लगी। एक-एक कर सभी हड़बड़ाकर बाहर निकले तो देखा की किचन में आग लगी है। परिवार वाले किसी तरह आग बुझाया। शनिवार की सुबह जगृजि सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाई है कि जमीन विवाद के कारण आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply