Breaking News

अंबिकापुर@कोरियार कंपनी का फ्रेंचाइजी लेकर लाखों रुपए गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 22 जुलाई 2023 (घटती घटना)। अंबिकापुर. डीटीडीसी कोरियर कंपनी का फ्रेंचाइजी लेकर शहर में कोरियार का काम कर रहा था। इस दौरान 16 अपै्रल 2019 से 1 अक्टूबर 2019 के बीच कुल कंपनी का 15 लाख 57 हजार 328 रुपए का गबन कर लिया था। कंपनी के एरिया मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डीटीडीसी कोरियर कंपनी का एरिया मैनेजर कृष्णा भगत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि तेलीबांधा रायपुर निवासी रवि बजरानी द्वारा कंपनी का प्रेंचाइजी लेकर अंबिकापुर ब्रम्हरोड में कोरियर सेंटर खोला था। 16 अपै्रल 2019 से 1 अक्टूबर 2019 के बीच कुल कंपनी का 15 लाख 57 हजार 328 रुपए का गबन कर लिया था। मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की। जांच में गबन पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक रुपेश महंत, अमित राजवाड़े, शिव राजवाड़े शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply