
अंबिकापुर,22 जुलाई 2023 (घटती घटना)। मणिपुर में पिछले तीन महीने से हो रही हिंसा,महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने और केंद्र सरकार की चुप्पी से उद्वेलित महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी की अगुआई में महिलाओं ने कांग्रेस भवन से घड़ी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है, उसे सोचकर भी हमारी रूह कांप रही है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के बाद भी क्या हम उन महिलाओं की अस्मत लौटा पाएंगे? उन्होंने कहा कि हिंसा का खमियाजा हमेशा महिलाओं को ही क्यों भुगतना पड़ता है? क्या सरकार इसका जवाब देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि ‘न्यू इंडिया’ में महिलाओं के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार भी हो सकता है। अभी तक मणिपुर में 150 मौतें हो चुकी हैं और 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। यह बेहद शर्मनाक है। देश के प्रधानमंत्री व तमाम केंद्रीय मंत्री अगर मणिपुर मुद्दे पर चुप हैं तो वह चाहते हैं कि मणिपुर में हिंसा हो। इस घटना की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी होगी। विरोध प्रदर्शन में गीता प्रजापति, सरला राय, संध्या रवानी, सावित्री, बेग मति, मीना रजक, गीता प्रजापति, रीता देवी, करिश्मा पैकरा, मनी बाई, सरला राय, विमला रजक, शालिनी नंद, बिंदु, वंदना, गीता रजक, नीलू, नसरीन, शाम परवीन, पुर्णिमा सिंह, फौजिया बाबर, गीता श्रीवास्तव, ग्रेसी, मालती सिंह, पायल अग्रवाल, रेशमी सोनी, नगमा , रुंपा भट्टाचार्य, अनुपमा कवर। ममता सिंह, अंजू चंद्रवंशी, बिना प्रजापति, लक्ष्मी बारी, शकीला परवीन, आरती सिंह, सुनीता एंजेला केरकेट्टा, सोनल सिन्हा,निर्मला केहरी, रूही गजाला,रजनी महंत शामिल थी।
इधर युवक कांग्रेसियों ने भी मणिपुर की घटना को विरोध किया है। राजीव भवन से मोदी की शवयात्रा निकाल घड़ी चौक पहुचे,वहां केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेसियों की पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई। इस मौके पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ उपद्रवियों ने जो जघन्य अपराध किया है, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है।केंद्र व राज्य की सरकार लगातार उपद्रवियों के आगे नतमस्तक है। जिस कारण ऐसी घटना देखने को मिल रही है। युंका आरटीआई सेल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर घटना पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। सरकार की कथनी और करनी में जो अंतर है वह मणिपुर में देखने को मिला है।युंका नेता आतिफ रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री कानून व्यवस्था मजबूत करने की बात कर रहे हैं जबकि मणिपुर में भाजपा का शासन है। मणिपुर जल रहा है। स्थिति इतनी भयंकर कैसे हो गई इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर मामले में इतने विलंब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्हें सबसे पहले भाजपा शासित राज्यों को समझाना चाहिए। पुतला दहन में आशीष वर्मा, निक्की खान, रजनिश सिंह, विकास केशरी,राजन सिंह,शंकर लाल,आशीष शील, मिथुन सिंह, सोमा मुखर्जी,ऋषिराज सिंह,संजर नवाज,प्रिंस सोनी,नीलेश कश्यप,काजल गुप्ता,सोनम गुप्ता,आरती सिंह,गौतम गुप्ता, अभिषेक सोनी,रेहान,दीपक यादव,इनायत खान, उमेश्वर्,हमीद, आयुष, शैलेंद्र,कृष्णा सिंह,दीपक दुबे, विकास कश्यप ,अफताब सोनू, , लव पैकरा, मुकेश कुमार,ओंकार यादव, सूरज कुशवाहा आशीष, अमित, शिव, प्रकाश, टिंकू,शुभम सरकार,आर्यन चौबे,वसीम अली, गाजी अबास,अनुराग नामदेव सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur