Breaking News

अंबिकापुर,@छात्राओं के बीच पुलिस के प्रति बने भय को दूर करने कराया गया कोतवाली भ्रमण

Share


अंबिकापुर,19 जुलाई 2023(घटती-घटना)। विजन समाज सेवी संस्था एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय की छात्राओं का पुलिस हमारी मित्र कार्यक्रम के तहत कोतवाली थाने का भ्रमण कराया गया। विजन समाज सेवी संस्था की निर्देशिका शिल्पा पांडेय ने बताया कि कोतवाली भ्रमण का उद्देश्य किशोर बच्चों के मन में पुलिस तथा थाने को लेकर जो भय व्याप्त है उसे दूर करना था। सामान्य तौर पर बच्चे पुलिस तथा थाने को डरावनी जगह मानते हैं। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सद्भावना उत्पन्न करना तथा विश्वास उत्पन्न करना है। नगर पुलिस अधीक्षक स्मृति राजनाला ने कहा कि यह प्रयास समाज को एक नई दिशा देने वाला है। बालिकाओं को थाना भ्रमण को लेकर सभी थानों से महिला पुलिस स्टाफ बुलाया गया था। कोतवाली में अपराधियों पर कैसे कार्रवाई व विवेचना की जाती है बताया गया। महिला कैदी गृह तथा पुरुष कैदी गृह का भी भ्रमण कराया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान का होना बहुत जरूरी है। उक्त कार्यक्रम में गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल आरएल मिश्रा, व्याख्याता सुनीता दास, विजन समाज सेवी संस्था के सदस्य उपस्थित थे। भ्रमण कार्यक्रम में लगभग 5 सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply