अंबिकापुर,19 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। . एक युवक अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बसंत राम पिता स्व. शोभनाथ उम्र 35 वर्ष लुर्ण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 17 जुलाई की रात को घर में ही थी। अचानक वह घर के बाहर निकला और पांच मिनट बाद वापस आकर पत्नी को बताया कि मैं कीटनाशक सेवन कर लिया हूं। महिला मामले की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए लुण्ड्रा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur