Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

Share


अंबिकापुर,19 जुलाई 2023(घटती-घटना)। ऑटो से उतरकर घर जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिलसिया पति मोहन सिंह उम्र 43 ग्राम नरेशपुर थाना भैयाथान की रहने वाली थी। वह 10 जुलाई को सूरजपुर गई थी। ऑटो से उतरकर वह सडक़ पारकर कर रही थी। तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए भैयाथान अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply