अम्बिकापुर,18 जुलाई 2023(घटती-घटना)।राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदार के पास 3 जुलाई को हुए सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विगन नाग पिता दुबला नगेशिया उम्र 25 वर्ष शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोकापाठ का रहने वाला था। वह 3 जुलाई को बाइक से गांव के ही राजकुमार व राजेश के साथ बाइक से मजदूरी करने बरियों गया था। वापस आने के दौरान शाम 6 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल विगन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं राजेश को मामूली चोट आई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur