Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से पीडि़त महिला की मौत

Share


अम्बिकापुर,17 जुलाई 2023(घटती-घटना)। सर्पदंश से एक महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जमीन पर सोने के दौरान 16 जुलाई की रात को वह सर्पदंश के शिकार हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के अनुसार राजकुमारी पति मुकेश धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौली की रहने वाली थी। वह 16 जुलाई की रात को खाना पीना खाने के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। दूसरे दिन सुबह परिजन को बाताई की पूरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है। परिजन कमरे में इधर-उधर देखे तो सांप दिखाई दिया। तब तक महिला अचेत हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply