Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल होने से दुर्घटना में पुत्र की मौत,पिता को आई मामूली चोट

Share


अम्बिकापुर,17 जुलाई 2023(घटती-घटना)। पिता-पुत्र ट्रैक्टर से खेत जुताई करने बंगाली पारा जा रहे थे। रास्ते में अजीरमा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो गया। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जबक पिता को मामूली चोट लगने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव उर्फ गुड्डा पिता सोना बाबू उम्र 24 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजीरमा का रहने वाला था। 16 जुलाई की सुबह कृष्णा अपने पिता के साथ ट्रैक्टर से खेत जुताई करने बंगाली पारा जा रहा था। ट्रैक्टर इसके पिता चला रहे थे। रास्ते में अजीरमा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो जाने से दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। जबकि इसके पिता को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply