अम्बिकापुर,17 जुलाई 2023(घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में अंदर से बंद कमरे में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर गांधीनगर व एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है। युवक पूर्व में भी आत्महत्या करने की कोशिया कर चुका था।
जानकारी के अनुसार यार साव पिता बोधान राम उम्र 24 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के मेन्ड्रा खुर्द का रहने वाला था। वह रविवार की रात को कमरे में सो रहा था। सोमवार की सुबह कमरे से बाहर नहीं निकाला तो परिजन उसके कमरे का दरवाजा खोलवाने की कोशिश की पर वह अंदर से दरवाजा नहीं खोला। परिजन को संदेह होने पर दरवाजा तोडक़र अंदर गए तो वह कमरे में फांसी पर लटका हुआ था और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजन घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur