Breaking News

अम्बिकापुर,@दुर्घटना में घायल युवक की मौत,एक गंभीर

Share

अम्बिकापुर,15 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। नवानगर दरिमा में मंत्री अमरजीत भगत के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संजय बरगाह पिता सिला उम्र 20 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगपानी का रहने वाला था। वह गांव के ही रविन्द्र के साथ बाइक से नावापारा स्थित मंत्री अमरजीत भगत के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से दोनों फुटबॉल ड्रेस लेकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में खजुरी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों सडक़ पर गिर गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply