Breaking News

अम्बिकापुर,@लोहे का चैनलिंग पोल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,14जुलाई 2023 (घटती-घटना)।. कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललैया में स्थित राजस्व भूमि में पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए 91 नग लोहे का चैनलिंग पोल अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस मामले कमलेश्वरपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललैया में स्थित राजस्व भूमि में पौध रोपण सुरक्षा हेतु 91 नग लोहे का चैनलिंग पोल लगाया गया था। 8 से 11 जुलाई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस मामले में दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी राजू कुमार खलखो द्वारा कमलेश्वरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही जगदीश यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी डाडकेसरा थाना कमलेश्वरपुर निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने इसके घर से 91 नग लोहे का चैनलिंग पोल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक रामनरेश गुप्ता, उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, आरक्षक विजय प्रताप, देवदत्त शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply