Breaking News

अम्बिकापुर@40 लीटर महुआ शराब के साथ महिला व युवक गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,12 जुलाई 2024 (घटती-घटना)। 40 लीटर महुआ शराब के साथ गांधीनगर पुलिस ने महिला व उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार किया है। महिला अपने घर के पास अवैध शराब बिक्री करने के लिए रखी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत डेयरी फार्म रोड में एक महिला अपने घर के पास अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने उर्मिला यादव पति स्व. शिवकुमार यादव उम्र 38 वर्ष साकिन डेयरी फार्म रोड गांधीनगर एवं सरजीत व्यापारी पिता स्व.संतोष व्यापारी उम्र 30 वर्ष निवासी चठिरमा हाल मुकाम सुभाषनगर को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो चार अलग-अलग जरकिन में कुल 40 लीटर महुआ शराब पाया गया। पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक संजीव पाण्डेय, सतीश चौहान, अजय मिश्रा, ऋषभ सिंह,प्रमोद टेटे शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply