Breaking News

अम्बिकापुर@ ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर

Share

अम्बिकापुर, 09 जुलाई 2023(घटती-घटना)। शहर से लगे अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने भांजे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अजय विश्वास पिता अधीर विश्वास उम्र 30 वर्ष महाविरपुर जयनगर का रहने वाला था। वह 7 जुलाई को बाइक से रिश्ते के ममाला गोपाल खराती के साथ उसके बेटी के घर धरमजयगढ़ गया था। वहां से 8 जुलाई को दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोपाल का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply