Breaking News

अम्बिकापुर@रामचंद्र सोनी पंचतत्व में विलीन

Share


अम्बिकापुर,09 जुलाई 2023(घटती-घटना)। सरगुजा में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे रामचंद्र प्रसाद सोनी का कल रात्रि में निधन हो गया। स्वर्गीय रामचंद्र सोनी भाजपा नेता अखिलेश सोनी के मामा तथा सुरेंद्र सोनी व सुरेश सोनी के पिता थे। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रामचंद्र सोनी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में थे, उन्हें आपातकाल में जेल भी जाना पड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने मीसा बंदी स्वर्गीय रामचंद्र सोनी के जीवन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए उनके निधन पर दुःख जताया है तथा उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। आज स्वर्गीय रामचंद्र सोनी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों ने पंचतत्व में विलीन किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला, पार्षद टिन्नी सिंह, संजीव सेठ, गौतम विश्वकर्मा, मिथलेश सोनी, सिंधु सोनी, जितेंद्र सोनी, मयंक जयसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सोनी के पार्थिव शरीर को भाजपा का झंडा ओढ़ाया तथा सम्मानपूर्वक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply