Breaking News

अम्बिकापुर@स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल के चौथे दिन नर्सों ने दिया समर्थन

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023(घटती-घटना)। 24 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत सभी शासकीय अस्पतालों के कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल के चौथे दिन मेडिकल कॉलेज के नर्सों ने भी समर्थन किया। मेडिकल कॉजले के सभी नर्स अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे। इधर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था परिवीक्षा अवधी वाले नर्सों के हवाले रहा। आपात व्यवस्था से निपटने के लिए मडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा 112 परिवीक्षा अवधी वाले नर्सों की ड्यूटी लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ कर्मचारी अपनी वेतन विसंगति, पुलिस विभाग के सामान वर्ष में 13 माह का वेतन, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करना या समान कार्य समान वेतन जैसे 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। संघ पदाधिकारियों द्वारा मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वैलनेस सेंटर के जिम्मेदार अधिकारियों को छुट्टी का आवेदन देकर आंदोलन की सूचना दे दिया गया था। जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह ने बताया कि संघ द्वारा पत्राचार व धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया गया किंतु सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया। हम स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाध्य होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन से प्राथमिक स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मेडिकल कॉलेज के नर्सों ने भी समर्थन किया। मेडिकल कॉजले के सभी नर्स अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे। इधर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था परिवीक्षा अवधी वाले नर्सों के हवाले रहा। आपात व्यवस्था से निपटने के लिए मडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा 112 परिवीक्षा अवधी वाले नर्सों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीकाकरण का काम प्रभावित रहा। बच्चों को टीकाकरण नहीं हो सका।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply