Breaking News

अम्बिकापुर@बोलेरो चोरी कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023(घटती-घटना)। चार दिन पूर्व कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर माझापारा से एक ग्रामीण के घर से बोलोरो चोरी कर ली गई थी। वाहन मालिक ने मामले की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का बोलेरो भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार विकास नामदेव पिता मोहित नामदेव ग्राम पोस्ट नर्मदापुर माझापारा द्वारा थाना कमलेश्वरपुर का रहेन वाला है। वह रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 3 जुलाई को अपने घर के सामने अपनी बोलेरो प्लस चारपहिया वाहन को खड़ा कर सो गए था। 4 जुलाई की सुबह देखा तो गाड़ी घर के पास नही खड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 41/23 धारण 379, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना थाना कमलेश्वरपुर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की गई एवं आरोपियों के आस पास ही छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जो आज दिनांक को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण चोरी हुए बोलेरो प्लस वाहन को साडबाढ़ बेरियर की ओर आ रहा हैं जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम नागेश्वर पैकरा आत्मज मुन्ना राम पैकरा उम्र 25 वर्ष साकिन बन्दना सीतापुर एवं सुमित पैकरा आत्मज मकलू पैकरा उम्र 20 वर्ष साकिन बन्दना माझापारा थाना सीतापुर का होना बताये जो आरोपियों से चोरी हुआ बोलेरो वाहन मौक¸े पर ही बरामद होने पर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी,थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय,आरक्षक सतेंद्र दुबे ,संजीव चौबे,गणेश कदम,सीनू फिरदोशी, अतुल शर्मा शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply