Breaking News

अम्बिकापुर@घर के दरवाजा खोलने के दौरान महिला हुई सर्पदंश के शिकार

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। घर के दरवाजा खोलने के दौरान महिला सर्पदंश के शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छन्दनी पहाडिय़ा पति स्व. टहलू पहाडिय़ा उम्र 65 वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सधापाठ की रहने वाली थी। वह 5 जुलाई की सुबह घर के दरवाजा खोल रही थी तभी सांप ने उसे दंश लिया और बिल में घुस गया। महिला घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने बिल खोदकर पहले सांप को मार फिर पीडि़ता को इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply