Breaking News

अम्बिकापुर,@विभिन्न विभाग के कर्मचारी रहे हड़ताल पर कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023(घटती-घटना)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगभ सभी विभाग के नियमित, अर्द्धनियमित सहित अन्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को अवकश लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने शहर के कलेक्टोरेट शाखा के सामने धरनास्थल पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसी के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों ने भी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगो के संबंध में ध्यानाकृष्ट कराया जाता रहा है किन्तु शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिये जाने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इधर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कलेक्टोरेट, तहसील सहित अन्य कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों का काम काज प्रभावित रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शासकीय काम से अंबिकापुर कार्यालय पहुंचे पर कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण उनका काम नहीं हो सका। लोगों को बिना काम कराए ही वापस जाना पड़ा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply