Breaking News

अम्बिकापुर@टमाटर बेचने के नाम पर व्यवसायी को बुलाकर बदमाशों ने लूट लिए थे 80 हजार रुपए

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023(घटती-घटना)। टमाटर बिक्री करने के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने व्यवसायी से 80 हजार रुपए,दो नग मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटपाट में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, मोबाइल व व्यवसायी से लूटे गए दो नग मोबाइल व 35 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार त्रिलोचन यादव जशपुर जिले के मयूरनाचा का रहने वाला है। वह टमाटर खरीद-बिक्री का काम करता है। 5 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति त्रिलोचन के मोबाइल पर फोन कर टमाटर बेचने की बात की और व्हाट्सअप सौंपल दिखाकर टमाटर बिक्री का सौदा किया और व्यवसायी को टमाटर खरीदने के लिए पिकअप से बुलाया गया। त्रिलोचन 6 जुलाई को टमाटर खरीदने पिकअप से बुलाए गए स्थान पर बलसेडी पहुंचा। यहां एक व्यक्ति पिकअप में बैठकर खेती की तरफ चलने के लिए बोला और पिछले से बाइक से एक व्यक्ति आ रहा था। बीच रास्ते में टमाटर व्यवसायी को रोककर बदमाशों ने डरा धमका कर व मारपीटकर 80 हजार रुपए व व्यवायी का दो नग मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने मोबाइल का सीमा कार्ड निकाल कर वहीं फेंक दिया और रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीडि़त व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इधर विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गेश यादव पिता अवधेश यादव उम्र 23 साल निवासी गणेशपुर सिलफिली एवं पारस यादव पिता रूद्र यादव उम्र 32 वर्ष साकिन लटोरी जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, आरक्षक अजय मिश्रा, पवन यादव ऋषभ सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply