Breaking News

अम्बिकापुर,@अम्बिकापुरक्बदमाशों ने युवक पर किया धारदार वस्तु से हमला,अस्पताल में भर्ती

Share


अम्बिकापुर,06 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। शहर नशेडिय़ों का गढ़ बनता जा रहा है। नशे की हालात में आए दिन लोगों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। शहर के सत्तीपारा में एक माह के अंदर धारदार वस्तु से हमले की दो घटनाएं सामने आ चुकी है। बुधवार की रात भी सत्तीपारा स्थित दीवान तालाब के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इसे नशेडिय़ों के दो गु्रप में विवाद होना बता रही है। पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंजर खान ऊर्प बेनू पिता स्व. मस्तफा उम्र ३५ वर्ष शहर के सदर रोड स्थित बरेजपारा का रहने वाला है। वह अपने भांजा गोलू के साथ एल्यूमिनियम फ्रेमिंग का काम करता है। बुधवार की रात को मंजर व गोलू दरवाजे का माप लेने सत्तीपारा स्थित कर्बला के समीप गया था। रात करीब ९.३० बजे दोनों माप लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दोनों दीवान तालाब स्थित शौचालय में शौच के लिए चले गए। शोच के बाद जब वह बाहर निकले तो वहां पर पहले से १०-१२ युवक बैठे थे और मंजर और गोली के साथ विवाद करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने दोनों के सामा मारपीट करने लगे और मंजर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। दोनों युवकों ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। सूचना पर बाबू व छोटू वहां पहुंचे। बदमाशों ने इनके साथ भी मारपीट की है। चारो वहां से भाग कर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मंजर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजर के पेट में धारदार वस्तु से हमले का निशान है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply