Breaking News

अम्बिकापुर,@रथ यात्रा देखकर बाइक से भाई के साथ लौट रही युवती की सड़क दुर्घटना में हो गई मौत

Share


अम्बिकापुर,05 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। जगन्नाथ रथ यात्रा देखकर बाइक से भाई के साथ लौट रही युवती सडक़ दुर्घटना में घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अनीता बाई पिता धनेश्वर साय उम्र 23 वर्ष पुराईनबंध तपकरा जशपुर की रहने वाली थी। वह 4 जुलाई को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सभी तीन अलग-अलग बाइक से रथ यात्रा देखने म्यूरनाचा गए थे। अनीता अपने भाई बजरंग के साथ बाइक पर थी। वापस लौटने के दौरान रास्ते में ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएफ 4749 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि बाइक चला रहे इसके भाई को मामूली चोट आई थी। परिजन अनीता को इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply