Breaking News

अंबिकापुर@शराब पीने के लिए चावल बेचने जा रहे छोटे भाई पर बड़े भाई ने टांगी से किया हमला,मौत

Share


अंबिकापुर,04 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। शराब पीने के लिए चावल बेचने जा रहे छोटे भाई को बड़े भाई ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिझन राम उम्र 62 वर्ष रामकेरा थाना बगीचा का रहने वाला था। बिझन शराब पीने का आदी था। 30 जून की शाम को वह शराब पीने के लिए घर से चावल बेचने जा रहा था। बड़े भाई जीतन द्वारा मना करने पर नहीं माना। नाराज बड़ा भाई ने छोटे भाई पर टांगी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply