Breaking News

अंबिकापुर@मंगेतर के साथ रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Share


अंबिकापुर,04 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। मंगेतर के साथ रह रही युवती ने 2 जुलाई को यूरिया सेवन कर ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिमा सोनवानी पिता समर सोनवानी राजपुर थाना क्षेत्र के नवकी की रहने वाली थी। इसकी शादी चंदौरा थाना क्षेत्र के दोमहत निवासी राजू से होने वाली थी। युवती 6-7 में माह से होने वाली पति के साथ रह रही थी। 2 जून की रात को वह मंगेतर को बताई की तबियत ठीक नहीं लग रहा है। उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारण यूरिया सेवन करने की बात सामने आ रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply