Breaking News

अंबिकापुर@दर्रीपारा स्थित सड़क किनारे मिली एक व्यक्ति की लाश,जांच में जुटी पुलिस

Share


अंबिकापुर,04 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित भुइयां पारा में सडक़ किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक घर से 50 रुपए लेकर सोमवार की सुबह निकाला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार अजीत सार्थी पिता लोहरा सार्थी उम्र 50 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के भट्ठापारा का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। सोमवार की सुबह 50 रुपए लेने के बाद घर से निकाला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह दर्रीपारा स्थित भुइयां पारा में सडक़ किनारे उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलने पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस शव को पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply